-विदेश में बैठ प्रॉपर्टी के लिए हत्या की साजिश रचकर आर्यन की हत्या कराई थी
-मामले में पहले दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 चाकू, 1 पिस्तौल व 2 बाइक बरामद कर नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह और दो आरोपियों को जेल भेज जा चुका है
-एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस विदेश में बैठे अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है
PANIPAT AAJKAL , 18 फरवरी : मांडी गांव निवासी आर्यन की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी साहिल को सीआईए टू पुलिस टीम ने कनाडा से डिर्पोट होते ही मंगलवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साहिल मृतक आर्यन के ताऊ का बेटा है। आरोपी ने प्रॉपर्टी हथियाने के लिए आर्यन की हत्या कराई थी। सीआईए टू पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिनंदन ने बताया कि आर्यन की हत्या की वारदात का महज एक सप्ताह के दौरान पर्दाफास कर पुलिस ने अप्रैल 2025 में मांडी गांव निवासी आरोपी युकेश, सोनीपत के राजपुरा गांव निवासी प्रदीप उर्फ प्रिंस व दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 पिस्तौल व 2 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जहा से उन्हें बाल सुधार गृह मधुबन और आरोपी युकेश व प्रदीप उर्फ प्रिंस को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था अमेरिका में बैठे आर्यन के ताऊ के बेटे साहिल ने आर्यन के परिवार की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रचकर 10 लाख रूपए और एक एकड़ जमीन का प्रलोभन देकर दोनों नाबालिग सहित चारों आरोपियों से आर्यन की हत्या कराई थी। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था उनका अगला टारगेट आर्यन का भाई व उसकी मां थी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिनंदन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत सीआईए टू पुलिस टीम ने विदेश में बैठे आरोपी साहिल को गिरफ्तार करने के लिए जुलाई 2025 में लुकआउट नोटिस जारी कराया था। कनाडा से डिर्पोट होते ही मंगलवार शाम को सीआईए टू पुलिस टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी साहिल ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके दो नाबालिग सहित चारों आरोपियों से प्रलोभन देकर आर्यन की हत्या कराना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह अपने हिस्से की दो एकड़ जमीन बेचकर मार्च 2023 में डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। अमेरिका में सरकार बदलते ही वहा अवैध रूप से रह रहे लोगों को डिपोर्ट किया जाने लगा। आरोपी गांव में अपने हिस्से की सारी जमीन पहले ही बेच चुका था। आरोपी साहिल को डिर्पोट होने का डर सताने लगा।
आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने अमेरिका में बैठे चाची आशा की जमीन हड़पने के लिए पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची। साजिश रचकर गांव निवासी दोस्त युकेश व उसकी बुआ के लड़के को 10 लाख रूपए और एक एकड़ जमीन का प्रलोभन दिया तो वह आर्यन व उसकी मां व भाई की हत्या करने के लिए तैयार हो गए। इसके अतिरिक्त आरोपी ने गांव निवासी एक नाबालिग साथी को दो लाख रूपए और मोबाइल फोन देने का प्रलोभन देकर वारदात में दोनों आरोपियों का साथ देने के लिए तैयार था। आरोपियों ने 26 मार्च 2025 को मांडी से बांध गांव की सड़क किनारे गेहूं के खेत में आर्यन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिनंदन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह अमेरिका में डिर्पोट के डर मई 2025 में अवैध रूप से कनाडा गया। आरोपी सोमवार को कनाडा से डिर्पोट होकर भारत आया तो दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
यह है मामला
थाना इसराना में आशा पत्नी जसवीर निवासी मांडी ने 26 मार्च को पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके लड़के आर्यन (18) को सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी नीशु घर से बुलाकर ले गया था। आर्यन देर शाम तक भी घर नहीं आया। उसने नीशु को फोन कर पूछा तो उसने फोन पर दुर्व्यवहार किया और आर्यन के बारे में बताने से मना कर दिया। थाना इसराना में आशा की शिकायत पर गुमशुदगी का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आर्यन की तलाश शुरू कर दी थी। 27 मार्च को मांडी से बांध गांव की सड़क किनारे गेहू के खेत में आर्यन का शव मिला था। आर्यन की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दर्ज मामले में हत्या की धारा इजाद कर आरोपियों की आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू पुलिस टीम को सौंपी गई थी।